राम किशोर (रावतमाल/लखनऊ) :: माल इलाके मे अघोषित बिजली कटौती से किसान औऱ उपभोक्ता परेशान है।एक तरफ उमसभरी गर्मी दूसरी ओर धान की पौध रोपाई न हो पाने से किसानो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मंगलवार प्रातः लगभग पांच बजे एकाएक बिजली कटौती हो गयी।इसके बाद साय छह बजे सप्लाई बहाल की गयी।जिससे उमसभरी गर्मी में लोग बेहाल रहे।उधर खेतों में धन रोपाई का कार्य शुरू हो गया है। बिजली न आने से खेतों में पानी
नहीं भरा जा सका जिससे रोपाई कार्य बाधित रहा।किसान शिवकुमार और प्रेम ने बताया कि आठ ढाई सौ रूपये प्रति मजदूर तय कर करके धन रोपाई करने गए थे दिनभर बैठे रहे बिजली आने का इंतजार करते रहे जब चले आये तो बिजली छह बजे आयी क्या फायदा। मजदूरी के दो हजार रूपये ब्यर्थ में चले गये।अब कल देखो क्या होता है।उनका कहना ताकि बारिश भी दोपहर बाद शुरू हुई वह भी नाम मात्र हुई।जिससे न ही रोपाई हो सकती है
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
और न ही खेतों मे जोताई।विद्युत उपग्रह पर जब बिजली कटौती के सम्बंध में फोन से पुछा तो जव्वब था कि बागों का क्षेत्र है लाइनें सभी बागो से गुजरी हैं आम फसल की तोड़ाई चल रही है जिससे बागवानों के कहने से लाइनें काटी जा रही हैं जब आम की टूट बंद होगी ।इसके बाद ही बिजली सप्लाई चालू की जायेगी।क्षेत्र में ग्यारह
घन्टे बिजली सप्लाई बंद रही।जिससे किसान परेशान रहे।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !