
प्रशासनिक लापरवाही के चलते स्वच्छता अभियान को लग रहा पलीता
सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज/लखनऊ) :: जहां एक तरफ माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी देश व प्रदेश भर में सफाई अभियान चला रहे हैं वहीं दूसरी ओर विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी उनके अभियानों की धज्जियां उड़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जिसके चलते कई महीनों से मोहनलालगंज विकास खण्ड के मऊ गांव के लोग गंदगी भरे माहौल में नरकीय जीवन निर्वाह करने को मजबूर है।
मामला राजधानी लखनऊ से सटे मोहनलालगंज विकास खण्ड क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत इंद्रजीत मऊ के मऊ गांव की दलित बस्ती का है जहां महीनों से गंदगी का अंबार तो लगा ही हुआ है साथ में जलभराव की समस्या भी बनी हुई है। ग्रामीणों की माने तो यहां चाहे बरसात का मौसम हो या आम दिनों का जलभराव की समस्या हमेशा बनी रहती है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व बीडीसी से लेकर तहसील व विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों तक अनेको बार लिखित व मौखिक रूप से अपनी इस जलभराव की समस्या के निराकरण के लिए गुहार लगाई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला और जलभराव की समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। अलबत्ता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व बीडीसी सदस्य ने भी एक दो बार इलाके के चक्कर लगाए, समस्या से निजात दिलाने की कोशिश में जेसीबी से नाली की खुदाई भी कराई पर वहाँ अब तक जलनिकासी के लिए नाली बनवाने में नाकाम रहे।लिहाजा लोगो के घरों के सामने गहरी नालियां तो खुदवा दी गई मगर दो सप्ताह से अधिक समय से नाली खुदी पड़ी हुई है
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
लेकिन दोबारा वहां कोई अधिकारी/कर्मचारी की कौन कहे जनप्रतिनिधि तक अभी तक नहीं पहुंचा ।जिससे तालाब का और लोगो के घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है वहां की नालियां चोक होकर बजबजा रही हैं सफाई कर्मी आते भी हैं तो थोड़ी देर नाली साफ करने के बाद चले जाते हैं।वहीं महीनों से भरे जलभराव से कई प्रकार की बीमारियां व संक्रमण फैलने की भी आशंका बढ़ती जा रही है लेकिन शासन प्रशासन की कुंभकरणी नींद नहीं खुल रही है ऐसा तब हो रहा है जबकि बरसात शुरू हो चुकी है किसी भी क्षण भारी बरसात होने पर स्थिति भयावह हो सकती है लोगों का कहना है कि नालियों का निर्माण न होने व बरसात होने पर सड़क पर भरा गंदा पानी लोगो के घरों के अंदर घुस जाएगा जिससे लोगो का जीवन नरकीय बन जाएगा ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !