हमने यह ठाना है, धार्मिक कट्टरता जड़ से मिटाना
बीकेटी/लखनऊ ( राज प्रताप सिंह ) : राजधानी के बीकेटी थाना परिसर में आतंकवाद पर चर्चा करते हुए रोकथाम व मिटाने के लिए सभी पुलिसकर्मियों ने शपथ लेते हुए थाना प्रभारी अमर नाथ वर्मा ने बताया आतंकवाद गैर कानूनी कार्य है, जिसका मकसद आम लोगों के अंदर हिंसा का डर पैदा करना है. आतंकवाद एक शब्द मात्र नहीं है, यह मानव जाति के लिए दुनिया का सबसे बड़ा खतरा है, जिसे मानव ने खुद निर्मित किया है. कोई भी एक इन्सान या समूह मिलकर यदि किसी जगह हिंसा फैलाये, दंगे फसाद , चोरी, बलात्कार, अपहरण, लड़ाई-झगड़ा, बम ब्लास्ट करता है, तो ये सब आतंकवाद श्रेणी में ही आते हैं। ऐसे मामलों पर सभी को जागरूक होना बहुत ही आवश्यक है।

भ्रष्टाचार पर बोले दरोगा कुलदीप यादव
भ्रष्टाचार समाज में तेजी से फैलने वाला घुन है जिसमें बुरे चाटुकार लोगों के दिमाग में अपनी जड़े जमा ली है। कोई भी जन्म से भ्रष्ट नहीं होता बल्कि अपनी गलत सोच और लालच के चलते खाऊ कमाऊ नीति से धीरे-धीरे वो इसका आदी हो जाता है। यदि कोई परेशानी, बीमारी आदि कुछ आए तो हमें धैर्य और भरोसे के साथ उसका सामना करना चाहिए और विपरीत परिस्थितियों में भी बुरा काम नहीं करना चाहिए। किसी के एक गलत कदम से कई सारी जिन्दगीयाँ के साथ समाज प्रभावित होता है। सोचना चाहिए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !