Breaking News

भीषण गर्मी मे पंक्षियो के लिए ओम सिंह की अनूठी पहल

लखनऊ ( धीरेन्द्र मिश्रा ) : इस भीषण गर्मी मे लोग अपने को सुरक्षित रखने के लिए छाया और ठंडा पानी खोजते है जबकि इस तपती धूप मे लोगो का हाल बेहाल है लोग इससे बचने के लिए कही छाता तो कही गमछा लेकर चल रहे है कई जगहो पर देखने को मिल रहा है कि सामाजिक कार्यकर्ता लोग कई स्थानो पर पेयजल की व्यवस्था भी कर रहे है यानी हर व्यक्ति अपनी अपनी जगह रह कर अपने और अपने परिवार को इस तपती धूप से बचाने मे लगा है स्कूलो मे भी छूट्टिया चल रही है जिसकी वजह से लोग दोपहर मे घरो से बहुत ही मुश्किल मे निकलते है इस भीषण गर्मी को देखते हुए चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष ओम कुमारी सिंह ने एक अनूठी पहल कि शुरूआत कि है उन्होने पंक्षियो के लिए भी दाना-पानी की व्यवस्था की है

जिसके लिए उन्होने पेड़ो मे ऐसे गमले बांधे है जिससे पंक्षियो के लिए दाना-पानी भरा जा सके और उन्हे यह पानी आराम से मिलता रहे जब इस पहल के बारे मे ओम कुमारी से बात कि गई तो उन्होने बताया कि जैसे इन्सानो को इस तड़पती धूप मे पानी की जरूरत पड़ती है वैसे ही ये हमारी चिड़िया भी है जो पानी के बिना छटपटाती है इस लिए मैने इस पहल कि शुरूआत कि है और सभी लोगो से अपील भी कर रही हू कि वह अपने अपने घरो मे छतो पर, गमलो मे, गायो और जानवारो के लिए घरो के बाहर पानी जरूर रखे पानी रखने के साथ ही उसकी देखरेख भी जरूरी है कि पानी खत्म होने पर उसमे फिर से पानी डाला जा सके जिससे इस भीषण गर्मी मे उनकी प्यास बुझती रहे ये बिन बोलते पंक्षी है इनकी रक्षा और देख रेख भी हमारी जिम्मेदारी है इस पर लोगो को आगे निकल कर आना चाहिए।

इस पहल की शुरूआत हाल ही मे चैतन्य वेलफेयर फाउण्डेशन की अध्यक्ष ओम कुमारी सिंह ने सेव बर्ड-सेव नेचर कार्यक्रम का आयोजन लोहिया पार्क मे किया था जिसमे लोहिया पार्क मे चिड़ियो के लिए मिट्टी के बर्तनो मे दाना-पानी की व्यवस्था की थी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश सुलखान सिंह रहे।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *