Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में यूकेलिप्टस की बाग में पेड़ से लटका अज्ञात युवक का शव

मोहनलालगंज/लखनऊ ( सूरज अवस्थी ):मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बनी रोड भागू खेड़ा गांव में  सड़क के किनारे यूकेलिप्टस की बाग में संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर अज्ञात युवक का शव लटका मिला , इस सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई,जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी , मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने प्रयास किया लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी ,प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना क्षेत्र मोहनलालगंज के भागू खेड़ा गांव के निकट ग्रामीणों ने  यूकेलिप्टस की बाग में पेड़ से युवक का शव लटकता देखा, खबर मिलते आस-पास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए, युवक का शव एक पेड़ की डाल से गमचे के सहारे लटका हुआ था जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है ।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस को दी सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मुन्नालाल व सचिन सिंह के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और काफी देर तक शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया पुलिस ने तलाशी ली तो युवक की जेब से मात्र पचास रुपए व बीड़ी माचिस बरामद हुई उप निरीक्षक मुन्ना लाल ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी हो पाएगी ।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *