पटना ब्यूरो (संजय कुमार मुनचुन) : कोरोना महामारी के बीच देश में लॉक डाउन लागू है. कोरोना के संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कोरोना योद्धा डॉक्टर दिन-रात लगे हुए हैं. इन कोरोना योद्धाओं के लिए भारतीय वायु सेना ने आज का दिन ऐतिहासिक बना दिया है एक ऐसा इतिहास रच दिया है जिसमें लोग पहले जवानों पर फूल बरसाते थे और आज जवान कोरोना योद्धाओं पर फूल बरसा रहे हैं.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
कोरोना के महासंकट के बीच फ्रंटलाइन पर मुस्तैदी से तैनात कोरोना के कर्मवीरों को आज सरहद के शूरवीर सलामी दे रहे हैं. अदृश्य दुश्मन से जंग लड़ रहे जांबाजों को आज सेना ने सलाम पेश किया है. कोरोना को शिकस्त देने में जुटे डॉक्टर्स, नर्सिंग और मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी और दूसरे फ्रंटलाइन योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन पर फूल बरसाए जा रहे हैं. ऐसी ही तस्वीर राजधानी पटना के एम्स से भी आई हैं जहां कोरोना वारियर्स के सम्मान में सेना के हैलिकॉप्टर के जरिए पुष्पवर्षा की है.

आपको बता दें कि कोविड 19 महामारी के बीच फ्रंटलाइन पर जूझ रहे कोरोना वॉरियर्स का आज देश की आर्म्ड फोर्सेज अनूठे तरीके से सम्मान कर रही हैं. एयरफोर्स की ओर से सुखोई जैसे लड़ाकू विमान ने देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित कोविड अस्पतालों के ऊपर फूल बरसाए हैं. वहीं आर्मी के बैंड इन्हीं अस्पतालों के पास अपनी धुनों से कोरोना वॉरियर्स का हौसला बढ़ा रहे हैं. नेवी अपने जहाजों को रोशन कर ये संदेश देगी कि कोरोना से इस लड़ाई में हमें जीत दर्ज करनी ही है.

एयरफोर्स के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सुबह 7.52 बजे जम्मू कश्मीर की डल लेक के ऊपर से फ्लाईपास्ट करते दिखे. इसके बाद वह सुबह 8.55 पर चंडीगढ़ में सुखना लेक के ऊपर से गुजरे. दिल्ली में पुलिस वॉर मेमोरियल पर एयरफोर्स के चॉपर ने पुलिसकर्मियों के प्रति आभार जताने के लिए फूलों की बारिश की. फिर पंचकूला के सरकारी अस्पताल के ऊपर से IAF का चॉपर गुजरा. यहां पर आर्मी के बैंड ने भी परफॉर्म किया.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !