Breaking News

ट्रंप की यात्रा पर जनता की कमाई की हो रही बर्बादी : अखिलेश

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत आगमन पर केंद्र सरकार जनता की गाढ़ी कमाई के सैकड़ों करोड़ रुपयों का अपव्यय करने जा रही है। कई लाख लोगों की भीड़ ट्रम्प को ‘नमस्ते‘ कहने के लिए ही जुटाई जा रही है लेकिन दिखावे की तमाम कोशिशों के बावजूद सच्चाई पर पर्दा नहीं डाला जा सकता है।


अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि पूरे विश्व को मालूम है कि भारतीय अर्थ-व्यवस्था मंदी के दौर में फंसी है। बेरोजगारों को सब्जबाग दिखाकर जश्न में लगाना नौजवानों के भविष्य को अंधकार मय बनाना है। भारत के किसान को अंधकार में धकेल दिया गया है। उन्हें भी चकाचौंध में भटकाया जा रहा है।


अजीब विडंबना है कि जिस गुजरात ने गांधी को जन्म दिया, जिन्होंने गरीब भारत के प्रतिनिधि के तौर पर एक कपड़े में पूरा जीवन बिता दिया। उसी गुजरात में जबर्दस्त शान शौकत के पटाखे दगाए जा रहे हैं। गरीबी ढकने का यह ‘गुजरात माडल‘ है। ट्रंप को भारत का यह बनावटी और चमकता भारत दिखाने का क्या मंतव्य हो सकता है? 
ट्रंप की आपात लैंडिंग के लिए आगरा एक्सप्रेस वे तैयारअखिलेश यादव ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे इस तरह बनाया गया है कि इस पर युद्धक विमान और भारी माल वाहक हरक्यूलिस विमान भी उतर सकते हैं। 325 किलोमीटर लम्बे इस एक्सप्रेस-वे को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विमान की आपात लैंडिंग पर रनवे के रूप में इस्तेमाल करने के रूप में चुना गया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के तीन वर्ष हो चुके हैं अभी तक धेला भर काम नहीं किया है। उनके कार्यकाल की सम्पूर्ण उपलब्धि यही है कि वे विकास के नाम पर एक के बाद एक तुकबंदी करते रहे हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …