Breaking News

दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के बाद यूपी में पंचायत चुनाव में उतरेगी आप, कहा- अब मुद्दों पर होगी बात

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी ने यूपी को लेकर अपनी योजनाओं की घोषणा कर दी है। आप नेता व राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने लखनऊ के गांधी भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी की जनता जाति और धर्म की राजनीति से ऊब चुकी है। अब मुद्दों पर बात होगी। आम आदमी पार्टी यूपी के पंचायत चुनाव में उतरेगी।


उन्होंने बताया कि हम प्रदेश में 24 फरवरी से 22 मार्च तक सदस्यता अभियान चलाकर 25 लाख सदस्य बनाएंगे। अगले 90 दिनों में एक लाख सात हजार गांवों में हमारे कार्यकर्ता भ्रमण करेंगे और लोगों से वार्ता कर मुद्दों की जानकारी लेंगे। तीन महीने में सारा फीडबैक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सौंपेंगे, जिसके बाद आगे की रणनीति तय होगी।
संजय सिंह ने कहा कि हमारा फोकस यूपी के किसान और नौजवान होंगे। हमने दिल्ली में काम करके दिखाया है। दिल्ली में गरीब से गरीब बच्चे को अब सरकारी स्कूलों में शिक्षा मिल रही है। मोहल्ला क्लीनिक से इलाज मिल रहा है जबकि यूपी की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। नौजवान निराश है उन्हें सही राजनीतिक विकल्प की जरूरत है।
इसके पहले आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में रवींद्रालय से लेकर गांधी भवन तक विजय जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिल्ली की तरह अब यूपी में भी काम पर बात होनी चाहिए।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …