
संजय कुमार मुनचुन : पुरस्कृत होने वाले कर्मचारियों में समस्तीपुर मंडल के दरभंगा में ट्रैक मेंटेनर पर कार्यरत सज्जन पासवान, रेल सुरक्षा बल/समस्तीपुर के अधीन आरक्षी पद पर कार्यरत गिरिजेश कुमार, धनबाद मंडल में लोको पॉयलट पद पर कार्यरत अवनी भूषण प्रसाद यादव एवं समस्तीपुर मंडल के नरकटियागंज में लोको पॉयलट पद पर कार्यरत श्री प्रकाश चन्द्र बादल सहित कुल 04 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया ।

अधिकारी वर्ग में दानापुर मंडल के मंडल पर्यावरण एवं रख-रखाव प्रबंधक अशोक कुमार, मुगलसराय मंडल में उप मुख्य इंजीनियर/निर्माण के पद पर पदस्थापित अनिल कुमार सिंह तथा मुख्यालय, हाजीपुर में पदस्थापित उप मुख्य वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी (वित्त एवं बजट) मधुसुदन टी.भी. को अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड ने नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
समारोह में रेल परिचालन, सिगनल, सुरक्षा, निर्माण सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय रेलों को शील्ड प्रदान किया गया ।

अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2018-19 में सिगनल एवं टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बेहतर कार्य निष्प दन के लिए संयुक्त रूप से पूर्व मध्य रेल और दक्षिण पूर्व रेल को ‘सिगनल एवं टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनिरंग शील्ड’ तथा सिविल इंजीनियरिंग एवं निर्माण के लिए संयुक्त रूप से दक्षिण पश्चिम रेल एवं दक्षिण पूर्व रेल को शील्ड प्रदान किया । इसी तरह समस्त क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए दक्षिण पूर्व रेल को ‘गोविन्द बल्लभ पंत शील्ड’ प्रदान किया गया । विदित हो कि महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी दक्षिण-पूर्व रेल का अतिरिक्त कार्यभार भी देख रहे हैं ।

पूर्व मध्य रेल द्वारा सिगनल इंजीनियिरिंग के क्षेत्र में वर्ष 2018-19 में उल्लेखनीय कार्य किया गया है । वर्ष 2018-19 में 03 स्टेशनों पर आर.आर.आई, 08 स्टेशनों पर पी.आई., 18 स्टेशनों पर ई.आई. तथा 2 आई.बी.एस. सहित कुल 31 स्टेशनों पर आरआरआई/पीआई/ईआई/आईबीएस लगाए गए । इसी तरह संरक्षा में वृद्धि करते हुए 31 समपार फाटकों को इंटरलॉक्ड किया गया तथा 88 समपार फाटकों पर स्लाइडिंग बूम लगाए गए। संरक्षित परिचालन के उद्देश्य से 34 ब्लॉक सेक्शन में बी.पी.ए.सी. (Block Proving by Axle Counter), 38 ब्लॉक सेक्शन में यू.एफ.एस.बी.आई (Universal Fail safe Block Interface) एवं 41 स्टेशनों पर डाटालॉगर का प्रावधान किया गया । इसी तरह 16 स्टेशनों को एल.ई.डी. सिगनल लाईट युक्त किया गया ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !