
जोरदार बारिश से उफना चले गली कूचे व चोक नालिया
सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज /लखनऊ) :: बुधवार देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से गांवो की गालियो से लेकर कस्बो की दुकानों तक कि खबर ले ली , एक तरफ गांवो की नालिया व गलिया जलमग्न हो गयी वही देखते ही देखते सुबह तक कुछ ग्रामीणों के घरों के अंदर भी जलभराव की स्थिति जा पहुची , कस्बा मोहन लाल गंज में सिसेंडी रोड , बस स्टॉप , पोस्ट आफिस , कोतवाली , तहसील , कालेबीर बाबा के मंदिर परिसर में भी जलभराव हो गया , वही कस्बे के अंदर भी ग्रामीणों के घरों में बरसात का पानी घुस गया , और नाली और सड़कों के ऊपर से पानी बह चला जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा । वही नवजीवन इंटर कॉलेज के थोड़ा सा आगे बनी हाइवे पर नाले की जलनिकाशी की पुलिया के थोड़ी दूर अवैध अतिक्रमण लोगो ने कर जल निकाशी की विषम समस्या पैदा कर दी जिससे सीएचसी मोहन लाल गंज के अगल बगल व परिसर में भी जलभराव की नौबत बन गयी, कस्बा वासियो ने इस अवैध अतिक्रमण को हटवाने की गुहार जिम्मेदारों से लगाई थी
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
लेकिन नतीजा सिफर निकला , वही जबरौली गांव में भी नाई टोला में जलभराव की समस्या से ग्रामीण त्रस्त है , और बीच गांव में बने शीतला सागर से जल निकाशी के लिए निकाले गए नाले का पानी पूर्व प्रधान , व भाजपा नेता राजेश सैनी के घर के अंदर पहुच गया जिसकी शिकायत पहले भी पूर्व प्रधान ने की थी , लेकिन नतीजा फिर सामने आ गया । वही गांवो के अंदर चोक पड़ी नालियो के चलते व अवैध अतिक्रमण के चलते जल निकाशी की स्थिति बन गयी , ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से लिखित व मौखिक शिकायते पहले भी कर चुके है लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते ग्रामीणों ने बताया कि नौबत जलभराव तक पहुच गयी , अभी तो शुरुआत हुई है आगे अभी जोरदार बरसात होनी शेष है । क्या तब तक जिम्मेदार कुछ करेंगे या फिर ग्रामीण जनता को महज कोरा आश्वासन दे मामले से अपना अपना पल्ला झाड़ लेंगे ये बात आगे आने वाला वक्त तय कर देगा ।।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !