
सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज/लखनऊ) :: मोहनलालगंज विकास खंड में वैदिक मंत्रों के साथ 80 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ जिसमें तीन मुस्लिम समुदाय का निकाह हाफ़िज़ सरताज अहमद ने कराया तत्पश्चात ब्लॉक प्रमुख ने सभी जोड़ों को चेक व दहेज का सामान वितरित कराया । मोहनलालगंज विकास खंड परिसर में 80 जोड़ों के साथ सामूहिक विवाह संपन्न हुआ जिसमें तीन मुस्लिम समुदाय की परवीन बानो का हाथ जब्बार अली गुरु पलिया सीतापुर ,परवीन दयालपुर निगोहा रिहाना बानो का मोहम्मद शाहरुख त्रिवेदीगंज के साथ हाफ़िज़ सरताज अहमद ने निकाह की रस्म पूरी कराई तथा 77 हिन्दू परिवारों को परिणय सूत्र बंधन में वैदिक मंत्रो के उच्चारण के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया तत्पश्चात सभी नव दंपति विवाहित जोड़ों को उपजिलाधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी ब्लॉक प्रमुख विजय लक्ष्मी एवं विकास खंड अधिकारी
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मोहनलालगंज भोलानाथ कनौजिया ने आशीर्वाद दिया एवं ब्लॉक प्रमुख मोहनलालगंज विजय लक्ष्मी व गोसाई गंज नरेंद्र रावत द्वारा चेक एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया इसके पश्चात वैवाहिक जोड़ों के साथ आए पारिवारिक संबंधियों को खाने की व्यवस्था के टोकन देकर खाने के लिए आमंत्रित किया गया जिसमें वैदिक मंत्रों का उच्चारण एवं विवाह संपन्न करा रहे पुरोहितों को सर्वप्रथम खाना खिला कर उसके बाद शादी समारोह के सभी जोड़ों को खाने में आमंत्रित किया गया , जिसमें कुल लागत 51000 में 35000 की वधू के नाम से चेक राशि के साथ दहेज स्वरूप किचन आइटम एवं ब्रीफकेस भेंट किया गया इस मौके पर दोनों ब्लोको के कर्मचारी कमल किशोर शुक्ला ,राज किशोर शुक्ला, राज करन, ताहिर व परिसर में काफी संख्या में पुलिकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी सभी वर वधू को आशीर्वाद के साथ दहेज देकर विदा कर दिया गया ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !