Breaking News

गश्त के दौरान अवैध शराब तस्कर को धर दबोचा भेजा जेल

सूरज अवस्थी (लखनऊ) :: पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक निगोहां ऐसो पूरी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे कि मदारी खेड़ा के पास एक संदिग्ध ब्यक्ति अपने हाथ मे प्लाटिक की पिपिया पकड़े दिखाई दिया , निगोहां ऐसो ने पूरी मुस्तैदी के साथ उस संदिग्ध ब्यक्ति को रोककर उसकी जामा तलाशी ली तो उसके पास से प्लासिक की पिपिया में 20 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद की , और मौके पर ही उसका नाम व पता पूछा तो पकड़े गए

तस्कर ने अपना नाम व पता गुड्डू बेड़िया पुत्र राजकुमार निवासी करन पुर थाना निगोहां बताया जिसे पुलिस टीम गिरफ्तार कर थाना निगोहां मय बरामद किए गए माल के साथ ले आयी और निगोहां थाने में पकड़े गए शराब के धंधे में संलिप्त तस्कर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया । तस्कर को पकड़ने वाली टीम में अशोक कुमार , सुनील कुमार , शिवाकांत मिश्रा ऐसो निगोहां जगदीश पांडेय के साथ शामिल रहे ।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …