Breaking News

बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से गई दो भैंसों की जान

राम किशोर रावत (माल/लखनऊ) :: थाना क्षेत्र के मनिहारखेड़ा गांव निवासी ललई मौर्या की गत बुधवार शाम 6बजे दो भैंसे तालाब में स्नान कराने के लिये लेकर पहुंचा ही था कि करंट की चपेट में आकर गिर गयीं।ललई जबतक कुछ समझ पाता तब तक दोनों भैंसें मौत के गाल में समा चुकीं थीं।ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और बिजली वालों को दी।लेकिन किसी ने मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा।काफी देर बाद पड़ोसी गांव का जानने वाला बिजली विभाग में दिहाड़ी

मजदूर पहुंचा।उसने भी कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन मिलाया लेकिन किसी ने फोन रिसीव नही किया।थाना अध्यक्ष विनोद गोस्वामी ने बताया कि सूचना तो मिली थी।लेकिन सीओ साहब को थाने पर आना था जिससे कोई पहुंच नही सका।प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो तालाब के किनारे रखे ट्रांसफार्मर को कई बार अलग रखने के लिये कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुयी।जिससे यह बड़ी घटना घटित हो गयी।गरीब ललई की दोनों भैंसें लगभग अस्सी से नब्बे हजार कीमत की बतायी जा रही हैं।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …