सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : बिहार प्रदेश जनता दल यू के निवर्तमान संगठन सचिव सह मुजफ्फरपुर नगर के प्रभारी राजेश्वर राणा ने विकास पुरुष नीतीश कुमार को ‘नायक’ बताते हुए कहा कि नायक नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार देश दुनिया में भारत का बहुचर्चित पहला राज्य बना है जो नीतीश के विकास मॉड्यूल और जल जीवन हरियाली अभियान की सफलता और सबसे लंबी मानव श्रृंखला बनाकर कीर्तिमान लहरा है वहीं
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

बिहार में कोरोना से हुए मौत के आश्रितों को 4-4 लाख का मुआवजा देकर बिहार का भारत का पहला राज्य बनने की चर्चा अब दुनिया भर में गूंज रही है और वाकई नीतीश कुमार विकास के ‘नायक द रियल हीरो’ बन गए हैं.
राजेश्वर राणा ने कहा कि हमें गर्व है कि बिहार सीएम नीतीश के नेतृत्व में विकास की नई नई गाथा लिख रही है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारा राज्य बिहार सकारात्मक दिशा में अलग पहचान बना रही है.

गौरतलब है कि नीतीश सरकार द्वारा कोरोना मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रूपए का मुआवजा दिया जा रहा है.कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद बिहार में 5000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. काेविड-19 से मौत होने पर मुख्यमंत्री आपदा कोष से आश्रित को चार लाख रुपये मुआवजा भुगतान का प्रवधान किया गया है. पीड़ित परिवारों को आसानी से मुआवजा राशि मिल पाए इसको लेकर नीतीश सरकार ने कोरोना कंट्रोल रूम बनाया है जहां इस बाबत पूरी जानकारी ली जा सकती है.

पटना में कोविड कंट्रोल रुम का नंबर – 0612-2219090 और वाट्सएप नंबर – 9430244559 पर फोन कर या फिर मैसेज कर पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है. इसके बाद कोई भी पीडि़त मुआवजा के खुद कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ मुआवजा के लिए आवेदन कर सकता है. पटना में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मौत संबंधित 106 लोगों का कॉल आ चुका है.

बता दें कि बिहार सरकार ने आदेश दिया है कि कोई भी जानकारी कोविड कंट्रोल रूप में आ रही है, उसकी जांच ठीक से की जाए और मुआवजे की प्रक्रिया पूरी की जाए. पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि अब तक पटना जिले में 268 मृतकों के स्वजन को मुआवजा राशि का भुगतान करा दिया गया है.

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए नीतीश सरकार ने लिया बड़ा फैसला
ऐसे अनाथ बच्चे-बच्चियों के लिए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और इनकी आर्थिक मदद को आगे आई है. सरकार के निर्णय के अनुसार वैसे बच्चे- बच्चियां जिनके माता पिता दोनों की मौत हो गई, या फिर इनमें से किसी एक की मृत्यु कोरोना संक्रमण की वजह से हुई हो, वैसे बच्चों को बिहार सरकार की योजना बाल सहायता योजना कि अंतर्गत 18 साल के होने तक 1500 रुपया प्रतिमाह दिया जाएगा.

बिहार सरकार ने एक और बड़ा फैसला करते हुए तय किया है कि जिन अनाथ बच्चे बच्चियां के अभिभावक नहीं हैं उनकी देखभाल सरकारी बाल गृह में की जाएगी. साथ ही ऐसे अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता के आधार पर नामांकन भी कराया जाएगा.राजेश्वर राणा ने इन सभी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सीएम नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया है.


स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !