अमर शहीदों की याद में लगाये पौधे
लखनऊ। भाई बहनोँ का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन और राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 19 वर्षों बाद इस वर्ष एक साथ होने की खुशी में बाल चौपाल द स्ट्रीट क्लासेस द्वारा गोमती नगर की रेल विहार कॉलोनी में आज वृक्षाबंधन रक्षाउत्सव का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में बच्चों और कॉलोनी वासियों ने पेड़ – पौधों को राखी बाँधी और उनकी सुरक्षा की शपथ ली । कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ0 राजेन्द्र कुमार सैनी संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य भवन लखनऊ उपस्थित रहे । रक्षाउत्सव संयोजक व बाल चौपाल संरक्षक अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय मिश्रा ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों और स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए वृक्षों की उपयोगिता के बावत जानकारियां दीं ।
इस दौरान समाज सेविका नीशू त्यागी के मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा बनाई गईं राखियों को अतिथियों के साथ पेड़ पौधों को बाँधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया ।
संयोजक अनूप मिश्रा अपूर्व ने अभियान के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर जिस तरह बहनें भाइयों की कलाइयों पर राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई बहनों की रक्षा की शपथ लेते हैं ।
ठीक इसी तर्ज पर पेड़ पौधों को राखी बांधकर उनकी देखरेख का संकल्प लिया जाता है जो लुप्त होती जा रही हरियाली को बचाने एक की मुहिम है । उन्होंने सभी लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील करते हुए वृक्षसंरक्षण का संकल्प दिलवाया ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
कार्यक्रम में डॉ 0 राजेंद्र कुमार सैनी ( संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य भवन लखनऊ ), अनूप मिश्रा अपूर्व , रीना पांडेय मिश्रा , मनोज कुमार त्यागी , नीशू त्यागी के साथ बाल चौराहे ग्रीन वारियर्स अंशिका , अभिनव , तनीषी वर्मा , वंदित , माही सिंह , आन्या सिंह , अनवी सिंह , नक्ष सिंह , ऋषभ आदि ने पेड़ – पौधों को राखी बाँधी। अमर शहीदों के नाम पर नीम , तुलसी , गुड़हल आदि के 50 पौधे भी रोपित किये गये और राष्ट्रगान से कार्यक्रम की समाप्ति हुई ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !


