
कमलेश वर्मा:मलिहाबाद/लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष लखनऊ के अतिकरीबी के विरुद्ध पुलिस ने लोगों की शिकायत पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है पूर्व में भी आरोपी ने लेखपालों से झगड़ा किया था।भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के जिलाध्यक्ष राम निवास यादव के करीबी व भाजपा मलिहाबाद विधान सभा संयोजक मूलचन्द्र यादव एक बार फिर विवादों में घिर गये। मूलचन्द्र ने एक जाति विशेष के त्योहार को लेकर अपने फेसबुक अकाउंट पर अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक जनक पोस्ट की थी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
कस्बे के महफूज हसन खां सहित दर्जनों लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार की रात करीब 11 बजे वह अपने मोबाईल पर फेस बुक चला रहा था तभी उसकी नजर मूलचन्द्र की पोस्ट पर पड़ी जिसकी भाषा बेहद खराब और आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाली है।सुबह होते होते यह खबर जंगल मे आग की तरह पूरे कस्बे में फैल गई और रविवार को लोग आक्रोशित होकर थाने पर इकठ्ठा होने लगे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।इंस्पेक्टर मलिहाबाद सियाराम वर्मा ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और साक्ष्य संकलित किए जा रहे है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !