
श्रीनिवास सिंह मोनू :बंथरा /लखनऊ । हरौनी क्षेत्र के गांधी आदर्श विद्यालय अमावा में अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 10 अगस्त से 16 अगस्त तक पूरे भारत में किया जा रहा है, इसी कड़ी में रविवार को यहां यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह राजू द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला व्यवस्था प्रमुख हीरा लाल ने कहा कि भारत को पुनः विश्व गुरु का दर्जा दिलाना है इसके लिए हमें दिन रात एक होकर मेहनत करनी है।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो कभी अखंड भारत का सपना देखा था आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत केंद्र सरकार उसे पूरा कर रही है हम सबका दायित्व है की सरकार के साथ रहकर सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और दीनदयाल उपाध्याय के अंतोदय के मिशन को साकार करें।वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रमुख विजेंद्र सिंह ने कहा कि अखंड भारत बनाने के लिए सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करके शुरुआत कर दी है अब वह दिन दूर नहीं जब पुनः भारत माता के खोए हुए गौरव को फिर से हासिल किया जाएगा।इस कार्यक्रम में संघ से जिला व्यवस्था प्रमुख हीरालाल जी , प्रांत प्रमुख बृजेंद्र सिंह, सरोजनी नगर प्रचारक रमाकांत, क्षमा देव जी व जिला प्रचारक बृजभान सिंह ,मुनेंद्र सिंह,शिव बक्स सिंह व सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !