Breaking News

बिहार :: जातीय जनगणना के आधार पर आरक्षण को लेकर राजद का धरना

दरभंगा (विजय सिन्हा) : राजद के द्वारा जातीय जनगणना के जनसंख्या के आधार पर ओबीसी, एससी/एसटी एवं अल्पसंख्यक समाज के आरक्षण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। 

जिला राजद अध्यक्ष राम नरेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के सुझाव पर यूपीए वन की सरकार ने 2011 में सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना कराया इसमें जातीय जनगणना भी की गई, लेकिन आज तक इसका रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं किया गया जिस पर सरकार का 500 करोड़ रूपया खर्च किया गया था।

 उन्होंने कहा कि जब आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है तो राष्ट्रीय जनता दल की मांग है कि जातीय जनगणना एवं जनसंख्या के आधार पर ओबीसी, एससी/एसटी और अल्पसंख्यक को समाज में आरक्षण दिया जाए। वहीं सामाजिक न्याय भी है।

बैठक को संबोधित करते हुए बहादुरपुर विधायक भोला यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के आंदोलन का ही असर है कि आज केंद्र सरकार को झुकना पड़ा सभा को विधायक फराज फातमी पूर्व विधायक हरे कृष्ण यादव, भोला साहनी, प्रकाश कुमार ज्योति, रामचंद्र यादव, डॉ0 मुकेश निराला, सुभाष महतो, धीरज कुमार, राम नरेश यादव, मौजे सदाय, राशिद जमाल आदि ने भी संबोधित किया।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *