
संदीप जायसवाल (लखनऊ) :: नगर निगम सीमा के अंतर्गत प्रतिबंध होने के बावजूद अवैध डेयरी संचालित हो रही है। जबकि उच्चन्यालय का स्पष्ट निर्देश हैं कि नगर निगम की सीमा के अंदर भैंस डेयरी (भैसों के तबेले) संचालित नही हो सकते है।बताया जाता है कि जब भी न्यायालय इस ओर अपना रुख करता है तो नगर निगम द्वारा उक्त अवैध डेरियों के मालिको को नोटिस थमा कर धन उगाही का काम किया जाताहै नगर निगम अँधेकीचौकी दुबग्गा जोन 6 के न्यू हैदरगंज द्वितीय वार्ड 16 बुद्धेशवर विहार, सुन्दर पुरम ,पाल कालोनी व न्यू हैदरगंज तृतीय वार्ड 11 के पिंकसिटी ,गंगाविहार, पिकसिटी फेस 2 के रिहायशी इलाकों में अवैध डेयरी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। इस इलाके में अवैध डेयरी होने के कारण यहां पर पशुओं की गंदगी से नालियां से पानी की निकासी बंद हो गई हैं। नालियों में गोबर भर गया है जिससे इन नालियों की सफाई करने में भी काफी परेशानी होती है। साथ ही इलाके के लोगों को गोबर की गदंगी से बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। लोगों की शिकायत के बावजूद नगर निगम ने अभी तक इन अवैध डेयरी संचालको के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की है। जिसके कारण इस इलाके के लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
न्यू हैदरगंज तृतीय के स्थानीय नागरिकों पप्पू, राज, संगीता, राजेश, संदीप और विनीता ने बताया कि काफी कोशिकों के बाद इस क्षेत्र में अभी नाली भी बनी थी, जिसका ढाल सही से न बनने के कारण भी इसका सारा पानी एवं गंदगी हैदर कैनाल की तरफ बहने की बजाय बनी हुई नई नाली में ही इकट्ठा होता जा रहा है। इसके कारण एक तरफ जहां गंदा पानी, कूड़ा-करकट एवं डेरी के भैसों का गोबर आदि के जमा होने के कारण बीमारी फैलने की आंशका बढ़ती जा रही वही न्यू हैदरगंज द्वितीय वार्ड के कप्तान सिंह , संतराम,अनिल रस्तोगी,हरिनाथ अजय गुप्ता ,सत्यपाल तिवारी, रामविलास, नेहा, ने कहा कि लगातार नगर निगम के अधिकारीयो को लिखित शिकायतो के बाद कोई कार्यवाही नही हो रही हैं कुछ कहने पर अवैध डेरि संचालक मार पीट पर उतर आते हैं दूसरी ओर इससे निकलने वाली दुर्गन्ध से मोहल्ले वाले को काफी परेशानी हो रही है।अन्धे की चौकी पर लोगों ने नाम न लिख़ने की शर्त पर बताया कि डेरी संचालक काफी दबंगई करते हैं शिकायत करने पर बाद में मारपीट पर उतारू हो जाते हैं
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !