पटना ब्यूरो (संजय कुमार मुनचुन) : आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पैतृक निवास स्थान जावज, जंदाहा, वैशाली से आमजनों और मीडिया व आरएलएसपी के नेताओं को फेसबुक लाइव के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार कोरोना जैसी महामारी से निपटने में नाकाम साबित हो रही है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने कहा कि क्वॉरेंटाइन सेंटर्स का हाल इतना बुरा है जहां सिर्फ खानापूर्ति हो रही है. इस बदहाली का सच उजागर करने वाले मीडिया के लोगों पर पाबंदी लगाकर राज्य सरकार ने विचित्र निर्णय लिया है. बिहार सरकार ने क्वॉरेंटाइन सेंटर्स पर मीडिया के लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया है ऐसा निर्णय सीधा लोकतंत्र पर हमला है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है .

साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि मीडिया कर्मियों पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ 10 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक राज्य व्यापी “काला दिवस” मनाया जाएगा.
उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार सरकार के सामने प्रमुख मांगें और सुझावों को रखा है.
- बिहार से बाहर फंसे मजदूर जो घर वापसी चाहते हैं, उन्हें बुलाने की त्वरित कार्रवाई की जाए तथा जो स्वेच्छा से वहां ही रुकना चाहें,उनके खाते में ही उतनी रकम डाल दी जाए जितनी उनको ट्रेन से लाने, क्वारंटाइन आदि पर खर्च हो जाता है. यह ख़र्च सरकारी आंकड़े के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति पर कम से कम 10000 का होता है. अर्थात प्रति व्यक्ति 10000 की राशि सभी के खाते में डालने की व्यवस्था की जाए.
- बिहार में रह रहे वैसे लोग ,जिनके खाते में अबतक मात्र 1000 दिया गया है, उन्हें दूसरी क़िस्त की राशि भी जल्द उपलब्ध करवाई जाए.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !