Breaking News

ग्रामीण अभियंत्रण के अभियंताओं पर बेजा कार्रवाई नहीं होगी : ब्रजेश पाठक

लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह) : ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियंताओं पर बेजा कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी उचित मांगों पर अधिकारियों से बातचीत कर विचार किया जाएगा।
ब्रजेश पाठक ने शनिवार को विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की दो दिवसीय कौंसिल सभा का शुभारंभ करने के बाद ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियंता सीमित संसाधनों में बेहतर काम कर रहे हैं। यह भी कहा कि कौंसिल व शासन स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं के निराकरण के हर संभाव प्रयास किए जाएंगे।वक्ताओं ने मंच से प्रमुख मांगों को रखा। इसमें सेवा नियमावली एवं नियमों के विपरीत खाली पद न होने के बाद भी 20 डिग्रीधारी अवर अभियंताओं को पदोन्नति देने पर आपत्ति उठाया।

सहायक अभियंता वर्ग की ज्येष्ठता सूची में चौथी बार अनधिकृत रूप से संशोधन एवं परिवर्तन करते हुए कुछ चहेतों को लाभ पहुंचाने और अर्हकारी सेवा अवधि पूर्ण किए बिना ही अवर अभियंता से सीधे अधिशासी अभियंता बनाने पर आपत्ति जताई। विभाग में चल रहे पीएमजीएसवाई के कामों की टीएसी से जांच और ईओडब्ल्यू जांच के प्रति भी नाराजगी जताई गई। प्रमुख वक्ता में विष्णु प्रसाद तिवारी, दीनानाथ वर्मा, पीके मिश्रा, शिवशंकर सिंह, राकेश त्यागी व शिवकरन सिंह आदि रहे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …