Breaking News

कांग्रेस दूसरों की चिंता करने के बजाए अपनी स्थिति पर चिंतन करे : मायावती

लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि उसे दूसरों की चिंता करने के बजाए स्वयं अपनी स्थिति पर आत्म चिंतन करना चाहिए।
मायावती ने शनिवार को ट्वीट कर कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आज अपनी पार्टी के स्थापना दिवस को ‘भारत बचाओ, संविधान बचाओ के रूप में मना रही है। इस मौके पर दूसरों पर चिंता व्यक्त करने के बजाए कांग्रेस स्वयं अपनी स्थिति पर आत्म-चिंतन करती तो यह बेहतर होता। इससे निकलने के लिए उसे अब किस्म-किस्म की नाटकबाजी करनी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि ‘भारत बचाओ, संविधान बचाओ की याद कांग्रेस को तब क्यों नहीं आयी, जब वह सत्ता में रहकर जनहित की घोर अनदेखी कर रही थी। जिसमें दलितों, पिछड़ों व मुस्लिमों को भी उनका संवैधानिक हक नहीं मिल पा रहा था, इसके कारण ही आज भाजपा सत्ता में बनी हुई है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …