Breaking News

भगवा रंग उन्नति व प्रकाश का प्रतीक : मोहसिन रजा

राज प्रताप सिंह
लखनऊ ब्यूरो। प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा है कि भगवा रंग उन्नति और प्रकाश का प्रतीक है परंतु कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को रंग और चिन्ह तक में अंतर नहीं पता है तो वह हिंदुस्तान के विषय में कितना जानती होंगी इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है। मोहसिन रजा ने यह प्रतिक्रिया ट्वीट कर दी। योगी आचरण में भी धारण करते हैं भगवा : मृत्युंजय कुमार मुख्यमंत्री के सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यममंत्री योगी आदित्यनाथ ना सिर्फ भगवा धारण करते हैं बल्कि धर्म को पूरी तरह समग्रता से अपने आचरण में धारण करते हैं। लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा आप जैसे लोग धर्म को क्या समझेंगे क्योंकि आपकी पार्टी और परिवार दोनों में धर्म का, संप्रदाय का राजनीतिक इस्तेमाल करने की संस्कृति रही है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …