Breaking News

मेरी बच्ची को बचा लो…” आखिरी सांस तक बेटी का नाम लेती रही मां, अस्पताल में तोड़ दिया दम

मौत आंखों के सामने खड़ी थी, शरीर पर गहरे जख्म थे और असहनीय पीड़ा से सांसें टूट रही थीं, लेकिन सुनीता के होंठों पर सिर्फ एक ही नाम था—उसकी बेटी। मां की ममता का यह हृदयविदारक दृश्य देखकर एसडीएस अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ की आंखें भी नम हो गईं।

धारदार हथियार से हुए हमले में गंभीर रूप से घायल सुनीता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका पूरा शरीर खून से लथपथ था, लेकिन उसे अपने दर्द या जख्मों की कोई चिंता नहीं थी। वह बार-बार परिजनों और पुलिस अधिकारियों से हाथ जोड़कर एक ही गुहार लगाती रही—

“मेरी बच्ची को बचा लो साहब… वो बहुत छोटी है, नासमझ है… उसने किसी का क्या बिगाड़ा है। मेरी फिक्र मत करो, बस मेरी बेटी को सकुशल ले आओ। उसे देख लूंगी तो मैं खुद ठीक हो जाऊंगी।”

इलाज के दौरान जब उसकी हालत और बिगड़ने लगी और वह धीरे-धीरे बेहोशी में जाने लगी, तब भी उसकी जुबान पर बेटी का ही नाम था। देर शाम जैसे ही सुनीता की सांसें थमीं, पूरे अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई

इस दर्दनाक घटना की खबर फैलते ही परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों का गुस्सा भी फूट पड़ा। लोगों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गांव में मातम पसरा है और हर आंख नम है—एक मां की ममता और उसकी अधूरी आखिरी इच्छा ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …