Breaking News

22–23 फरवरी को होगा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन, पेंशन मुद्दों पर बनेगी रणनीति

असंध ब्लॉक के पब्लिक हेल्थ कार्यालय में शनिवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उप प्रधान कर्मवीर शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि देशभर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन 22 और 23 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

कर्मवीर शर्मा ने कहा कि इस सम्मेलन में कर्मचारी पेंशन और वित्त विधेयक से जुड़ी प्रमुख मांगों पर गहन चर्चा होगी। साथ ही यह भी विचार किया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर तेज किया जाए, जिसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है।

बैठक में महेंद्र दूहन और दयानंद मान ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सदस्यता अभियान तेज करने, साथियों की लंबित समस्याओं को लिखित रूप में सामने लाने और तानाशाही प्रवृत्तियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करने की अपील की।

इस अवसर पर श्रीकृष्ण, हुकम चंद, रणधीर, धर्मवीर, रामकुमार, सोहनलाल, लहणा सिंह, चैनसिंह, मोहनलाल, रामकरण सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Check Also

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

अंबाला में पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए मेगा टीकाकरण अभियान की शुरुआत, हजारों पशुओं को मिलेगा लाभ

अंबाला जिले में पशुपालन को मजबूत बनाने और पशुओं को खतरनाक बीमारियों से बचाने के …

रफ्तार की मार: अंबाला सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटे की बची जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हरियाणा के अंबाला शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को …