Breaking News

साठ कट्टा नकली व्हाइट सीमेंट पकड़ा गया!

मुकेश कुमार (लखनऊ) :: राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार शाम शाहिद पथ निकट दो ट्रैक्टर पर लगभग 40 कट्टा नकली व्हाइट सीमेंट कंपनी अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया वहीं ट्रैक्टर चालक के निशानदेही पर गोदाम पर छापा मार लगभग 20 कट्टा नकली सीमेंट गोदाम वरामद किया गया जिस पर कंपनी अधिकारियों के शिकायत पर स्थानीय थाना आशियाना पर लिखित शिकायत पर संचालक के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है।आशियाना थाना क्षेत्र के औरंगाबाद क्षेत्र में कंपनी प्रबंधक सुनील कुमार पुत्र धीरेन्द्र सिंह ने विजनौर रोड से चली आ रही वीना रजिस्ट्रेशन के दो ट्रैक्टरों पर लदी नकली व्हाइट सीमेंट पकड़ लिया गया ट्रैक्टर चालको व माल समेत कस्टडी में लेकर कंपनी अधिकारियों ने स्थानीय थाने की पुलिस बल के साथ चालको के निशानदेही पर विजनौर के सरवन नगर में संचालित लोधी ट्रेडर्स पर छापा मारकर लगभग 20 कट्टे नकली व्हाइट सीमेंट वरामद किया गया । इस दौरान स्थानीय थाना आशियाना पर कंपनी के अधिकारियों द्वारा लिखित शिकायत पर सीमेंट के नमूने तैयार कर ट्रेडर्स संचालक रामदीन पुत्र छोटेलाल निवासी बंगला बाजार थाना आशियाना लखनऊ के खिलाफ धोखाधड़ी और व ट्रेड मार्क एक्ट की धारा 103 व 104 में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया गया।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …