Breaking News

नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान रविवार को राष्ट्रीय समर स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल) पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
मेमोरियल की विजिटर्स बुक पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्र गौरव का प्रतीक राष्ट्रीय समर स्मारक भारत के वीर सैनिकों की गौरव गाथा का जीवंत चित्रण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की वर्तमान एवं भावी पीढ़ी को एक प्रेरणादायी स्थल प्रदान किया है। प्रत्येक भारतीय को अपने सैनिकों के शौर्य पर गौरव की अनुभूति होती है।इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस स्थल का निर्माण प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हुआ है।

ये स्मारक हमारे सैनिकों की शौर्य गाथा को दर्शाता है। जिससे वर्तमान और भविष्य में लोगों को प्रेरणा मिलती रहेगी।
इसके पहले उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व रेलमंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की और उन्हें कुंभ मेले की एक पुस्तक भेंट की।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …