Breaking News

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का जीपीओ पर प्रदर्शन

विमलेश तिवारी (लखनऊ) :: राजधानी में रविवार को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नगर अध्यक्ष मोहम्मद जावेद के नेतृत्व में शिवसेना के खिलाफ हजरतगंज के जीपीओ पार्क पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शिवसेना द्वारा अयोध्या में बाबरी मस्जिद मसले में हस्तक्षेप किये जाने को लेकर किया गया। इस मौके पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद मतीन खान ने कहा कि अयोध्या शांति नगरी है और इस शांति नगरी में अशान्ति न फैलाई जाए। जिस अंदाज में शिव सैनिकों ने वहाँ पर कूच किया है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग उसका विरोध करती है। सरकार से हमारी अपील है कि वो अयोध्या में शांति क़ायम रखे और जब अयोध्या का मसला कोर्ट में चल रहा है तो इसके बावजूद शिवसेना हस्तक्षेप क्यों कर रही है क्यो वहाँ पर हालात बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। इस प्रदर्शन में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के अब्दुल क़वी खां, मंसूर अज़ीम, मो. साद, मो.आमिर, मो. आरिफ़, मो. मुस्तकीम, अब्दुल क़ादिर, मो. वलीद, कलाम अहमद, नदीम अहमद आदि उपस्थित थे

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …