Breaking News

छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

सुखलाल (लखनऊ) :: प्रदेश भर में आये दिन लड़कियों के साथ हो रहीं छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर उत्तर प्रदेश सरकार गम्भीरता से इस पर पूरी तरह से अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। कृष्णानगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने की गिरफ्तार किया गया अभियुक्त बीती 13 तारीख को परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से बांसबल्ली तिराहे पर छेड़छाड़ व अश्लील टिप्पणी की और उसका दुप्पटा खींचने की कोशिश की थी।जिसकी शिकायत छात्रा ने कृष्णानगर थाने में दर्ज कराई थी।छात्रा ने उस लड़के की मोटर साइकिल के नम्बर प्लेट की फ़ोटो अपने मोबाइल खींच ली थी। कृष्णानगर पुलिस ने रविवार सुबह उस अभियुक्त को बाराबिरवां वीआईपी रोड से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम राहुल सिंह पुत्र शिव सिंह प्रेमनगर थाना कृष्णानगर का निवासी है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …