Breaking News

डीजीपी के नेतृत्व में निकली यातायात जागरूकता रैली

सुखलाल (लखनऊ) :: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बाद यूपी पुलिस सड़क हादसों को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रही हैं। रविवार को सुबह यूपी पुलिस के मुखिया डीजीपी ओपी सिंह खुद लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क पर निकले। डीजीपी ओपी सिंह ने तमाम अपने अधिकारियों के साथ लगभग 10 किलोमीटर तक साइकिल चलाई और लोगों को यह संदेश दिया कि यातायात नियमों का पालन करना उनके जीवन के लिए कितना जरूरी है। साथ ही साइकिल चला कर यह संदेश दिया कि स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाना कितना आवश्यक है। डीजीपी के साथ एडीजी जोन राजीव कृष्णा, एसएसपी कलानिधि नैथानी, सहित तमाम आईपीएस अफसरों और एसपी सहित तमाम क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्षों ने भी साइकिल चलाई। इस दौरान डीजीपी के साथ सभी लोग हेलमेट पहने भी दिखाई दिए। 1090 चौराहा से शुरू हुई यह साइकिल रैली लोहिया, ताज होटल, मुख्यमंत्री चौराहा, गवर्नर हाउस रोड होते हुए हजरतगंज के शर्मा टी-स्टाल पर समाप्त हुई। इस मौके पर डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि लोगों को दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और हेलमेट जरूर पहनना चाहिए इसके साथ ही साइकिल चलाने से उनका स्वास्थ्य बेहतर होता है और ये आम आदमी ही नहीं हम पुलिस वालों पर भी लागू होता है। हेलमेट को लेकर भी लखनऊ पुलिस काफ़ी गंभीर है जिसके चलते पुलिसकर्मियों को भी नही  छोड़ा गया है जो भी पुलिसकर्मी क़ानून का उल्लंघन करता हुआ मिला है उस पर भी करवाई की गई है जिससे कि ये मेसेज दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति क़ानून के ऊपर नही है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …