Breaking News

यूपी में कंपकंपाती ठंड का कहर, गलन से थमा जनजीवन, 32 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट

उत्तर प्रदेश इस वक्त प्रचंड सर्दी की चपेट में है। बर्फीली हवाओं, घने कोहरे और गलन ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और बेहद जरूरी काम से निकलने वाले लोग ही नजर आते हैं।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 32 जिलों में शीत दिवस (Cold Day) जैसे हालात की चेतावनी जारी की है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को दिनभर ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, विभाग का कहना है कि 9 से 11 जनवरी के बीच मौसम में कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

ग्रामीण इलाकों में हालात और भी कठिन हैं। लोग सुबह-शाम अलाव के सहारे ठंड से बचने की कोशिश करते दिख रहे हैं। बीते दो दिनों में दोपहर के वक्त निकली हल्की धूप ने थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन गलन बरकरार रही।

बुधवार को अयोध्या और आजमगढ़ प्रदेश के सबसे ठंडे जिले रहे, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …