Breaking News

सोनीपत में लूट का विरोध बना जानलेवा, घर में घुसकर युवक की चाकू से हत्या, गांव मल्हा माजरा में सनसनी

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव मल्हा माजरा में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लूटपाट की नीयत से घर में घुसे चार बदमाशों ने विरोध करने पर युवक साहिल की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे स्थित साहिल के घर में रात के समय चार अज्ञात आरोपी जबरन घुस आए। उस वक्त घर में साहिल और उसकी मां मौजूद थीं। बदमाशों ने पहले साहिल की मां से सोने की बालियां छीनीं और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसी दौरान साहिल ने आरोपियों का विरोध किया, जिस पर बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल साहिल की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। साहिल गांव में रहकर खेती-बाड़ी करता था, जबकि उसका बड़ा भाई भारतीय वायुसेना में जवान के पद पर तैनात है। बेटे की हत्या से परिजन गहरे सदमे में हैं और ग्रामीणों में भी भारी रोष देखा जा रहा है।

मामले की सूचना पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां से खानपुर मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Check Also

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

अंबाला में पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए मेगा टीकाकरण अभियान की शुरुआत, हजारों पशुओं को मिलेगा लाभ

अंबाला जिले में पशुपालन को मजबूत बनाने और पशुओं को खतरनाक बीमारियों से बचाने के …

रफ्तार की मार: अंबाला सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटे की बची जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हरियाणा के अंबाला शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को …