हरियाणा के जींद जिले से महिला उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक पर आरोप है कि उसने महिला का नहाते समय चोरी से वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर करीब दो वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, सितंबर 2023 में वह अपने घर में स्नान कर रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला युवक जबरन घर में घुस आया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
डर और बदनामी के भय का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला करीब दो साल तक, सितंबर 2025 तक चलता रहा। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी उषा ने बताया कि केस की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !