Breaking News

अभी तक सरकार की कार्रवाई ढीली-ढाली – प्रियंका

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। कांग्रेस महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने नोएडा में हुई प्रबन्धक की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा है कि प्रबंधक के पद पर काम करने वाले गौरव चंदेल की नोएडा में अपराधियों ने हत्या कर दी थी। लूट-पाट के बाद हुई हत्या में सरकार की कार्रवाई अभी तक ढीली-ढाली ही है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि नोएडा जैसे लोकेशन पर अगर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं तो पूरे यूपी में क्या स्थिति होगी ?

गौरव चंदेल हत्या के मामले में हो रही लीपापोती : मायावती


राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि नोएडा में गौरव चंदेल की हत्या के मामले में भी लीपापोती व सरकारी उदासीनता के कारण वहां पूरे क्षेत्र में जन आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार खासकर अपराध-नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के मामले में इस प्रकार की लापरवाही को छोड़कर जनहित पर समुचित ध्यान दे तो यह बेहतर होगा।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …