Breaking News
Home / उ० प्र० / इटावा / 20 अप्रैल से बिजली उपकेंद्रों व लाइनों का काम शुरू करें : श्रीकांत शर्मा

20 अप्रैल से बिजली उपकेंद्रों व लाइनों का काम शुरू करें : श्रीकांत शर्मा

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: केंद्र सरकार से गाइड लाइन जारी होने के बाद राज्य के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने 20 अप्रैल से निर्माण परियोजनाओं के साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसमिशन कारपोरेशन के लंबित उपकेंद्रों व लाइनों का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पहले आपूर्ति संबंधी काम शुरू करने को कहा ताकि गर्मी के इस मौसम में आम जनता को परेशानी ना हो। बुधवार को शक्ति भवन में समीक्षा के दौरान श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी से जंग में ऊर्जा विभाग के कार्मिक योद्धा की तरह जनता का ध्यान रखे हुए हैं, इसलिए कार्मिकों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाए। काम के दौरान शोसल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के निर्देशउन्होंने निर्देश दिए कि गर्मियां शुरू हो गई हैं और बिजली मांग भी बढ़ने लगी है। जिलों में जो भी आवश्यक कार्य गर्मियों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं, उन्हें 20 अप्रैल से शुरू करा दिया जाए। काम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाए। उत्पादन निगम की निर्माणाधीन इकाइयों के काम भी गाइड लाइन के अनुसार शुरू कराने को कहा। जहां श्रमिकों की संख्या अधिक है वहां प्रतिदिन कर्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने और उनके ठहरने का प्रबंध करने के निर्देश भी दिए। संविदा कर्मियों को समय से दें वेतनऊर्जा मंत्री ने कहा कि संविदा कार्मिकों ने अभियंताओं के साथ मिलकर आपदा की स्थिति में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का काम किया है। ऊर्जा परिवार के लिए यह गर्व का विषय है। सभी संविदा कार्मिकों का वेतन भुगतान समय से कराने को कहा। कार्यस्थलों को समय-समय पर सैनिटाइज कराते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि राज्य में रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति की जा रही है। आपूर्ति संबंधी कोई समस्या आने पर टोल फ्री नंबर 1912 पर लोग शिकायत कर सकते हैं। समस्या का समाधान तत्काल कराया जाएगा।

Check Also

“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …

लालच में अंधा बाप, मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने …

मुजफ्फरनगर में IVF से जन्मीं बछियां, डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की …