Breaking News

प्रदेश सरकार पिछड़े वर्ग की अनदेखी कर रही – लल्लू

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार आरक्षण की मूल भावना और पिछड़े वर्गों के हितों पर करारा प्रहार कर रही है। उन्होंने रविवार को एक बयान जारी कर कहा है कि प्रदेश के समाज कल्याण विभाग ने आईएएस की मुख्य परीक्षा की कोचिंग के लिए अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के लिए बजट में 55-55 लाख रुपये का प्राविधान किया है लेकिन पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए बजट प्राविधान नहीं किया गया।ओबीसी वर्ग के लिए पहले से चले आ रहे बजट के प्रावधान को खत्म कर दिया गया।

यह प्रदेश के ओबीसी वर्ग के लिए साथ सरासर अन्याय है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि शासनादेश में संशोधन कर ओबीसी वर्ग के लिए भी बजट का प्रावधान करें।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक न्याय और बाबा साहब के बनाए गए संविधान की मूल भावना पर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रहारों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …