चकरनगर (S.S.B CHOUHAN) : उप जिलाधिकारी चकरनगर सत्य प्रकाश मिश्रा व पुलिस क्षेत्राधिकारी मस्सा सिंह कंजोसा घाट स्थित पचनंदा पुल पर पहुंचे जहां पर सीमा सील की स्थिति का जायजा लिया और वहां पर तैनात थानाध्यक्ष बिठौली और उनके हमराही फोर्स से उनकी समस्याओं के साथ हाल-चाल भी जाना।

बताते चलें की उप जिलाधिकारी चकरनगर सत्य प्रकाश मिश्रा पुलिस क्षेत्राधिकारी मस्सा सिंह ने अपने दलवल के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया और भ्रमण के दौरान कई गांवों का हाल-चाल जानते हुए पचनदा पुल पर पहुंचे जहां पर उन्होंने थानाध्यक्ष बिठौली के द्वारा सीज किया गया बॉर्डर को मौके पर जाकर देखा और वहां पर हमराही फोर्स के साथ थानाध्यक्ष से वार्ता की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मुस्तैद थानाध्यक्ष बिठौली ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि थाना बिठौली 24 घंटे मुस्तैद है यहां पर स्थानीय पत्रकार बंधु समय-समय पर आकर स्थिति का स्वत: ही जायजा लेते हैं। हमारे जवान इस भयंकर संकट की घड़ी में क्षेत्रीय जनता के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एक दूसरे का भरपूर साथ दे रहे हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !