डेस्क : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 07 नवंबर को आयोजित की जाने वाली माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2019 को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की नई तिथि की घोषणा समिति की ओर से बाद में की जाएगी। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 7 नवंबर को होने वाली एसटीईटी परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तिथि बाद में जारी होगी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
पटना हाईकोर्ट की ओर से 15 अक्तूबर को अपने फैसले में परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा में बढ़ोत्तरी करने को कहा गया था। शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश के आधार पर माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2019 का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से कराया जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में समिति ने विभाग से मार्गदर्शन मांगा है।

शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में विधि विभाग से परामर्श किया गया है। इसके बाद मिलने वाले निर्देशों के आधार पर परीक्षा की नई तिथि पर विचार किया जाएगा। फिलहाल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 07 नवंबर को आयोजित की जाने वाली माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2019 को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की नई तिथि की घोषणा समिति की ओर से बाद में की जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !