Breaking News

जेलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर होगी कड़ी कार्रवाई

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेलों में मोबाइल फोन एवं इंटररनेट का इस्तेमाल करने वाले बंदियों और गलत पहचान के साथ जेलों में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जेल अधिनियम में जरूरी संशोधन कर दंड को और अधिक कठोर बनाए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट पहले ही मंजूर कर चुकी है। अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि जेलों में निरुद्ध बंदियों द्वारा संचालित की जाने वाली आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह फैसला किया गया है।

शासन के निर्णय के अनुसार यदि कोई बंदी किसी जेल परिसर के अंदर अथवा उसके बाहर कोई अपराध करने के प्रयास या षड़यंत्र रचने के लिए किसी मोबाइल का प्रयोग करते हुए पाया जाता है तो दोषसिद्ध होने पर उसे 3 से 5 साल तक की जेल की सजा हो सकती है अथवा 20 हजार से 50 हजार रुपये तक अर्थदंड लगाया जा सकता है या दोनों सजा से दंडित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जेल में बंदी को भेजे जाने का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि वह आगे कोई अपराध न कर सके तथा मुकदमे के साक्ष्य अथवा साक्षियों को प्रभावित न कर सके। जेलों में मोबाइल फोन एवं इंटरनेट का अनधिकृत उपयोग किए जाने से इन उद्देश्यों की पूर्ति में बाधा उत्पन्न होती है। इसी तरह कभी-कभी जेल में गलत पहचान विवरण के साथ बाहरी व्यक्ति प्रवेश कर जाते हैं तथा बंदियों को निषिद्ध वस्तुओं की आपूर्ति अथवा बंदियों से मिलकर आपराधिक षड्यंत्र करने का प्रयास करते हैं। ऐसे व्यक्तियों को भी रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया जा रहा है।

Check Also

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *