Breaking News

फेयर वेल में डीजे पर थिरके छात्र छात्राएं

बदायूं।जनपद के भगवान सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज धर्मपुर,म्याऊं में फेयरवेल की धूम रही।साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन कर वार्षिकोत्सव मनाया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य आदेश कुमार सिंह ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रजवलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।तदोपरांत छात्राओं में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।फेयरवेल में जूनियर्स ने सीनियर्स स्टूडेंट को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी। डी जे की फिल्मी धुनों पर नृत्य मस्ती करते हुए विदाई गीत भी प्रस्तुत किए।

सीनियर्स ने जहां अनुभव साझा किए वहीं जूनियर्स ने सीनियर्स को उपहार स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किए।इस अवसर पर मंच पर अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।साथ ही कार्यक्रमों के सफल निर्देशन के लिए अध्यापिका नेहा बी को भी पुरस्कृत किया गया।तथा सभी वक्ताओं ने छात्रों के उज्वल भविष्य की कना की।इस मौके पर वरिष्ठ समाज सेवी शमसुद्दीन,कमलेश सिंह,कमलेश बघेल,महेंद्र पाल सिंह,सुनील कुमार भास्कर,प्रदीप,धनंजय मिश्रा, शिवम् यादव,आयुष गुप्ता, नेहा बी,चांदनी,विवेक मिश्रा, महवीर सिंह,गौतम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …