डेस्क : संस्था प्रगति सर्व कल्याण समिति द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व को सामाजिक सरोकार के लिये अवार्ड फ़ॉर एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया , अनूप मिश्रा अपूर्व के प्रयास से सरोजिनी नगर क्षेत्र के सरैया , दादुपुर , पहाड़पुर , अलीनगर खुर्द आदि गाँवों में के सरकारी स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिये कुर्सी , मेज , डेस्क , ब्लैक बोर्ड , खेल सामग्री की व्यवस्था की गयी है ।

बच्चों के शैक्षिक , मानसिक और शारीरिक विकास के लिये कयी प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं । अनूप मिश्रा कई संस्थाओं के सहयोग से ग्रामीण परिवेश में रहने वाली महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई , बुनाई , कुकिंग आदि के निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करवाते हैं ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
संस्था द्वारा इस अवसर पर राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में सेण्ट्रल इंस्टीट्यूट आफ इण्डियन, लैंगवेज, मैसूर कर्नाटक के सहयोग से पंजाबी भाषा पर सेमिनार का आयोजन भी किया गया । कार्यक्रम में संस्था के मुख्य संरक्षक डा0 ओम प्रकाश, पूर्व आई0ए0एस0 एवं संरक्षक डा0 अशोक प्रजापति, वाइस चेयरमैन, आई0ई0ई0ई0, मिशिगन, अमेरिका तथा विशिष्ट अतिथि सरदार परविंदर सिंह, सदस्य अल्पसंख्यक आयोग, उ0प्र0, मोहम्मद नईम आदि गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के ज्योतिस्वरूप कृषि वैज्ञानिक ने किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक अश्विनी की अहम भूमिका रही।

कार्यक्रम के द्वितीय सेशन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावो को ‘‘अवार्ड फार एक्सीलेंस 2019’’ से सम्मानित किया गया जिसमें समाज सेवी अनूप मिश्रा अपूर्व ( सब इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश पुलिस ) के साथ साथ डाॅ0 डेंजिल गोडिन, आशीष कुमार, श्रेया कपूर, निकिता राजपूत, दिव्या द्विवेदी, आलोक राजा, समीर श्रीवास्तव, अजैश जायसवाल, के0के0 गुप्ता, डा0 अमिताभ आर्या, सीमा मोदी, विजय गुप्ता, डा0 उदय प्रताप सिंह, अंशिमा चैधरी, रिद्म वर्मा, डा0 सबाहत फातिमा, रजनी श्रीवास्तव रोली, को यह अवार्ड दिया गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !