
सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओ ने किया प्रसाद ग्रहण
सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज/लखनऊ) :: ग्राम पंचायत जबरौली में सड़क किनारे स्थित भगवान राधा कृष्ण के ठाकुरद्वारे का जीर्णोद्वार के साथ मंदिर परिसर में भगवान राधा कृष्ण की मनमोहक नई मूर्तियों की स्थापना की गई । सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजक उत्तम कुमार अवस्थी ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण उनके पिताजी मंशाराम अवस्थी व उनके चाचा सत्यनारायन अवस्थी ने सन 1945 में इस भभ्य मंदिर को बनवाया था , जो बहुत जर्जर हो गया था । जिसका जीर्णोद्धार उनकी देखरेख में पूरे अवस्थी परिवार के सहयोग से दिन ब्रहस्पतिवार को नए सिरे भगवान राधा कृष्ण भगवान की मनमोहक नई मूर्तियों की पूरे गांव में शोभायात्रा निकाल पूरे विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार व आचार्यो द्वारा हवन पूजन कर मंदिर में भगवान श्री कृष्ण व राधा जी मनमोहक मूर्तियों की स्थापना की गई ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
और कार्यक्रम में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया , जिसमे गाँव के सभी बड़े बुजुर्गों व महिलाओं संग बच्चे भी भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करने पहुचे । इसी क्रम में दर्जनों स्थानीय जनप्रतिनिधि , व प्रशाशनिक अधिकारी , और मीडिया कर्मी भी भण्डारे में पहुच भगवान का प्रसाद ग्रहण किया । इस शुभ सुअवसर पर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलक उठी , वही सभी ग्रामीणों व कार्यक्रम में आयोजन के दौरान पहुचे सम्मानित लोगो ने भगवान के दर्शन भी किये । कार्यक्रम का आयोजन उत्तम कुमार अवस्थी , संजय अवस्थी , राकेश अवस्थी , अरुणेश अवस्थी , सुधीर अवस्थी , सूरज अवस्थी , अमन अवस्थी , नमन अवस्थी , व छोटे नवाब पारस अवस्थी के कुशल नेतृत्व में किया गया । वही इन सब बातों से विरक्त गांव में निकली राधा कृष्ण भगवान की झांकी के दर्शन के लिए सैकड़ो ग्रामीण व महिला पुरुष उण्ड पड़े । और झांकी में ग्रामीण महिला व पुरुष जमकर थिरके । और सम्पूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित समस्त सम्मानित जन कार्यक्रम की तारीफ करते नही थके ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !