Breaking News

पोल क्षतिग्रस्त होने पर बांस बल्ला के सहारे बिजली सप्लाई, कुशेश्वरस्थान के चिगड़ी सिमराहा में स्थिति नारकीय – NSUI दरभंगा

डेस्क : दरभंगा एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर चिगड़ी सिमराहा में क्षतिग्रस्त बिजली पोल के जगह बांस बल्ला लगाते हुए बिजली विभाग के करतूत को उजागर करते हुए जल्द से जल्द सभी क्षतिग्रस्त बिजली पोल को गरवाने का मांग किया।

जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा कि यहाँ के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों से लेकर सरकार तक कुशेश्वर स्थान के जनताओ को ठगने का काम कर रहे है।

सड़क से लेकर शिक्षा तक, बिजली से लेकर नलजल तक, किसान सलाहकार से लेकर डीलर तक के समस्याओं से आम जनता को जूझना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र में पदस्थापित अधिकारियों में से कोई सुधी लेने वाला नहीं है।

जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने दरभंगा जिला बिजली विभाग पथ निर्माण विभाग जिला कृषि विभाग जिला शिक्षा विभाग और सात निश्चय योजनाओं में संलिप्त नलजल योजना विभाग के अधिकारियों से मांग किया कि अतिशीघ्र अपने अपने विभाग की समस्याओं को जनहित में दूर करें नही तो दरभंगा NSUI जनता के हक अधिकार के लिए कुशेश्वरस्थान में लॉक डाउन के ठीक बाद महासंग्राम का आगाज करेगा जिसका खामियाजा सरकार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भुगतना पड़ेगा।

वहीं छात्रनेता मुकेश कुमार पोद्दार ने सरकार और दरभंगा जिलाधिकारी से मांग किया कि लगातार आंधी तूफान ओर मूसलाधार बारिश से हुए फसल क्षति के लिए जाँच टीम गठित कर फसल क्षति मुआवजा किसानों को देने का ऐलान करें।

Check Also

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

डीएम कौशल कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के निकट CISF के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के लिए करीब 7 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। केवटी प्रखंड अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट के निकट केंद्रीय …