माल / लखनऊ (रामकिशोर रावत) : माल इलाके के केड़ौरा गांव में मंगलवार सुबह आम की बाग में युवक का शव गमछे के सहारे फंदे से लटकता शौच गये ग्रामीणों ने देखा। जिसकी सूचना परिवार जनों को दी। परिवारी जनों ने घटना की सूचना माल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पँचनामाभर पोस्ट मार्टम के लिये लखनऊ भेज दिया।भाई ने थाने पर दी गयी तहरीर में गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार इलाके के केड़ौरा निवासी मजदूर पन्ना रावत रोजाना मजदूरी करने लखनऊ शहर जाता था।सोमवार को भी वह मजदूरी करने शहर गया था।लेकिन वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा।घरवालों ने समझा कि हो सकता है कि काम करने की जगह ही रुक गया होगा।ग्रामीण जब मंगलवार को बागों की तरफ गये तो भगवानदीन की आम की बाग में देखा कि पन्ना का शव डाल में गमछे के सहारे फाँसी के फंदे से लटक रहा है।जिसकी सूचना पन्ना के भाइयों को दी। मौके पर पहुंचे घरवालों ने घटना की जानकारी माल पुलिस को दी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पँचनामाभर पोस्ट मार्टम के लिये लखनऊ भेज दिया।मृतक के दोनों मोबाइल फोन पैसे और चप्पल गायब है।मृतक पन्ना अपने छह भाइयों में पांचवे नम्बर का था।सबसे बड़ा भाई गंगा ,जगनू, छोटा,सुरेश और बनवारी उर्फ कुच्ची हैं।बनवारी ने थाने पर तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।इनमें हुबलाल पासी उनका बेटा राकेश और रामगोपाल पासी और उसका बेटा छोटू सामिल है।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक की हत्या करने के बाद फिर शव को रूमाल से बांधकर पेड़ कि डाल से लटकाया गया है क्योंकि मृतक युवक के पास मोबाइल व अन्य सामान ना मिलने से भी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। इस संबंध में एस एस आई राजेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है बाकी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !