Breaking News

डॉक्टर ने मरीज को दिया कुछ ऐसा कि और बिगर गई हालत….

चकरनगर (इटावा)। डॉक्टर ने मरीज को क्या दिया  कि वह ठीक होने के बजाय मरण सैया पर पहुंच गया। गए थे  बुखार की दवा लेने डॉक्टर ने ऐसा इलाज दिया कि अब कहीं के न रहे। यह मामला विकासखंड महेवा के बहेड़ा निवासी कन्हैया लाल पुत्र राम नरायण उम्र करीब 50वर्ष, बुखार की दवा लेने के लिए महेवा पहुंचे जहां पर एक डाक्टर ने दी। दवा खाने के बाद जब मरीज को परेशानी बढ़ी तो वह तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचा  जहां पर  डॉक्टर ने  बदसलूकी की। तीन चार दिन बाद फिर अपने बेटे हरिओम के साथ गया और डॉक्टर को बताया तो डॉक्टर ने मरीजको धमका कर भगा दिया।

अब मरीज की हालत देखी नहीं जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि  संबंधित डॉक्टर ने दवा गलत दी है मरीज को उसके परिजन दूसरे डाक्टरों के पास लेकर जाते हैं तो कोई भर्ती नहीं कर रहा है, अब यह मरीज आगरा जाने की तैयारी में है। उधर तथाकथित डॉक्टर अपने को फसता देख मरीज को मनाने के फिराक में है। सूत्रों की माने तो डाक्टर अवैध रुप से इलाज की प्रक्रियारत हैं,यह एक जाँच का विषय है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …