जश्न आज़ादी का कार्यक्रम में हुईं धमाकेदार प्रस्तुतियां
लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : राजधानी लखनऊ में 73वें स्वतंत्रता दिवस की शाम ने 1090 चौराहे की रौनक बढ़ा दी। मौका था जश्ने आज़ादी के कार्यक्रम का। अंजली प्रोडक्शन,सृजन फाउंडेशन,सीटीसीएस फैमिली एवं रिदम डांस फैक्ट्री के संयुक्त प्रयास से इस कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। देश प्रेम को समर्पित इस कार्यक्रम में शहर के बाल कलाकारों ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं ।

वागीशा पन्त ने जहां ओ माई मेरी क्या फिक्र तुझे पर दर्शकों का दिल जीता तो वहीं स्तुति जैन ने रक्षा बंधन एवं देश भक्ति गीत पर प्रस्तुति दी। आद्यांशी कपूर ने अपने स्टेप्स को देश भक्ति के गानों के अनुसार ढाल कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके अतिरिक्त सागर शान के निर्देशन में रिदम डांस फैक्ट्री ने एक से बढ़कर एक ग्रुप डांस किया जिसकी थीम देशभक्ति रही।

शुरू से अंत तक भीड़ ने भी जमकर कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर राहगीरों को राष्ट्रीय पर्व पर मिठाई भी बांटी गई। मौके पर पुलिस के जवानों को भी उनका धन्यवाद देते हुए मिठाई खिलाई गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन विजय कुमार ने किया। आयोजकों में प्रमुख रूप से अंजली फ़िल्म प्रोडक्शन्स से बृजेन्द्र बहादुर मौर्य एवं अंजली पांडेय, रिदम डांस फैक्ट्री से सागर शान, सृजन फाउंडेशन से सचिव अरुण प्रताप सिंह, अध्यक्ष डॉ अमित सक्सेना, सीटीसीएस फैमिली से आहार एवं पोषण विशेषज्ञ डॉ अंकिता चौधरी, संजय जैन, काजल पांडेय, कीर्ति पन्त, स्वाति जैन, रचना कपूर, अशोक सिंघानिया आदि उपस्थित रहे।

- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !