Breaking News

25 करोड़ पौघे लगाने की योजना की तैयारी अभी से कर ली जाए : योगी

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जुलाई में एक दिन 25 करोड़ वृक्षारोपण के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को पौध रोपण के लिए गड्ढा खोदने के काम में लगाने की योजना तैयार कर ली जाए।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को कम से कम 5 पौधों के वितरण का लक्ष्य तय किया जाए। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को वृक्षारोपण के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कि वृक्षारोपण के लिए रणनीति बनाते हुए ग्राम पंचायतों, शहरी क्षेत्रों, रोपण क्षमता, वृक्षों की प्रजातियों, स्थलों और लाभार्थियों को चिन्ह्ति कर लिया जाए।


उन्होंने प्रदेश में 100 वर्षों से अधिक आयु के वृक्षों को चिन्ह्ति कर उन्हें ‘हेरिटेज ट्री के रूप में संरक्षित किए जाने के भी निर्देश दिए। प्रमुख सचिव वन सुधीर गर्ग ने बताया कि वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा 10.50 करोड़ तथा अन्य विभागों द्वारा 14.50 करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …