Breaking News

सीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग, जदयू विधायक के देवर समेत एक पत्रकार को मारी गोली

पटना/सीतामढ़ी (संजय कुमार मुनचुन) : बिहार के सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जिसमें 2 शख्स गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी के बाजपट्टी जदयू विधायक रंजू गीता के देवर समेत एक निजी चैनल के पत्रकार नथुनी अंसारी को अपराधियों ने गोली मार दी है। जिसमे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने शहर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। घटना नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला गांव की है। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है।

बताया जा रहा है कि विधायक के देवर ललितेश्वर यादव और निजी चैनल के पत्रकार नथुनी अंसारी दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे, इसी क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें बुलाया और तबातोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद दोनों अपराधी भागने में सफल रहे। अपराधियों को धर पकड़ के लिए पुलिस ने शहर में कई जगह नाकेबंदी कर दी है मामला काफी गंभीर है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …