Breaking News

दरभंगा के 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा 11

डेस्क : अभी की बड़ी खबर दरभंगा जिले के दो और नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें एक अलीनगर और दूसरा गौराबौड़ाम के रहने वाले हैं।

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी प्रथम अपडेट में दरभंगा जिले के दो मरीजों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी गई है। इस तरह साथ ही दरभंगा जिले के कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 11 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्विट कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी जुटाई जा रही है।

इससे पहले शुक्रवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसमें कोलकाता से बिरौल आए पांच लोगों में तीन की सैंपल जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तीनों एक ही परिवार के हैं। पांचों को 6 मई को डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। इसके अलावा डीएमसीएच में पहले से भर्ती 5 कोरोना मरीजों के साथ रह रहे उसके परिवार के एक सदस्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली।

Check Also

COVID-19 मंगलवार को भी डिस्चार्ज ज्यादा, संक्रमित कम, मौतें सर्वाधिक 77

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: प्रदेश के लिए सोमवार की तरह मंगलवार को भी …

बाढ़ पीड़ितों को डीएम समय से राहत पहुंचाएं, पशुओं को चारे-भूसे की व्यवस्था कराएं : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है …

प्रदेश में रोजाना 75 से 80 हजार रैपिड एन्टीजन टेस्ट कराए जाएं : योगी

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड-19 की …