लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि गरीब लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं और प्रशासन इन सबसे बेखबर संवेदन शून्य बना हुआ है। दिखावे के लिए मुख्यमंत्री का लखनऊ, वाराणसी दौरा जनता की आंख में धूल झोंकने जैसा है। राहत की कोई व्यवस्था नहीं। बस दिखावा ही दिखावा है।

अखिलेश यादव ने शनिवार को जारी बयान में कहा है कि मौसम में बदलाव और कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका से पहले ही बचाव और राहत के कदम उठाए जाते हैं लेकिन भाजपा सरकार ने अक्षम्य लापरवाही बरती है। अब हर तरफ हाहाकार और अराजकता व्याप्त है। सरकारों का संवैधानिक दायित्व है कि जनता को राहत दें। सरकार का चेहरा मानवीय होना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार का चेहरा तो डरावना लगता है। यह लोकतंत्र के लिए अशुभ है।
पुलिस द्वारा संघ की भाषा बोलना शर्मनाक
अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में अधिवक्ताओं के बीच कहा कि उनकी सरकार ने अधिवक्ताओं के हितों का पूरा ध्यान रखा था। सीएए व एनआरसी पर चल रहे आंदोलन के बाबत अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी पुलिस द्वारा भाजपा और संघ की भाषा बोलना शर्मनाक है। देश सबका है। ना कोई किसी को निकाल सकता है ना कोई किसी को देश से जाने को कह सकता है। ये ताकत हमें संविधान ने दी है। अधिवक्ताओं ने कहा कि वे न्याय के लिए सपा के साथ रहेंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !